फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो लड़कियों का था पिता

विज्ञापन
02jjrp24- मृतक मोहित का फाइल  फोटो।
विज्ञापन
झज्जर। गांव सिलानी से सिलाना मोटरसाइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति को खेत के रास्ते पर सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसके चलते मोटरसाइकिल चालक व्यक्ति की मौत हो गई। मोहित अपने पीछे दो लड़कियां व पत्नी छोड़ गया है। पिता फौज से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन

गांव सिलानी केशो निवासी करीब मोहित (33) मोटरसाइकिल से गांव सिलानी की तरफ जा रहा था। सिलानी से सिलाना जाने वाले खेत के रास्ते पर मोटरसाइकिल को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कारण चालक भाग गया। मोहित गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्य करता था।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रविंद्र ने बताया कि कार की टक्कर से से मोटरसाइकिल चालक की मौत होने की सूचना मिली थी। मृतक के पिता की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें