02jjrp07- पटवारखाना में मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे पटवारी। संवाद
झज्जर। निलंबित किए पटवारियों के पक्ष में पटवारियों ने सोमवार को दूसरे दिन भी पटवारखाना में सांकेतिक हड़ताल की। इससे लोगों के काम नहीं हुए। सोमवार होने के कारण लोग काम के लिए पहुंचे लेकिन हड़ताल के चलते लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से इन पटवारियों के समर्थन में पहले प्रशासन व सरकार को ज्ञापन सौंपकर अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा गया था लेकिन सरकार की ओर से न तो इन पटवारियों को बहाल किया जा रहा है और न ही मिलने का समय निर्धारित किया गया है।
इस कारण मजबूरी में एसोसिएशन के आह्वान पर विरोध दर्ज करवाया गया। उन्होंने बताया कि अब बुधवार तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने मांग कि निलंबित किए गए पटवारियों को बहाल किया जाए।