फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल से झुलसे युवक ने दम तोड़ा

Mon, 15 May 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/बहादुरगढ़/झज्जजर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहद नगर स्थित एक फैक्टरी में केमिकल गिरने से झुलसे श्रमिक की गुड़गांव में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने श्रमिक की मौत के पीछे फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। पीड़ितों की शिकायत पर बहादुरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हिसार वासी काशीराम ने कहा कि उसका भांजा सोहन बहादुरगढ़ के निकट गांव रोहद स्थित माशूब्रेक्स कंपनी में कार्य करता था। गत 8 मई को रोजाना की तरह जब वह काम कर रहा था तो उसके ऊपर केमिकल गिर गया। जिस कारण उसका शरीर झुलस गया।
जिसे बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत और अधिक बिगड़ी तो उसे गुड़गांव के अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां चार दिन उपचार के बाद सोहन ने 12 मई की शाम दम तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि सोहन पांच बहनों में इकलौता भाई था। उधर, आसौदा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई जगबीर सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें