फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मानसिक तनाव में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 04 Dec 2024 01:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बराही रोड पर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में था। संभवत: इसी वजह से यह कदम उठाए जाने की आशंका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। परिजनों के बयान पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान करीब 32 वर्षीय वैभव के रूप में हुई है। मूलत: बराही गांव से था। यहां बराही रोड पर नेहरू पार्क में परिवार सहित रहता था। मंगलवार की दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में वह लहुलूहान अवस्था में देखा गया। उसे गोली लगी हुई थी। परिजनों ने देखा तो उसे संभाला और अस्पताल में ले गए। अस्पताल में ईलाज के दौरान डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। सूचना पाकर शहर थाना से पुलिस अस्पताल में पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। परिजनों के बयान के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। गोली लाइसेंसी पिस्तौल से चली है। यह पिस्तौल मृतक वैभव के पिता की बताई जा रही है। बताते हैं कि पिछले काफी समय से वैभव मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। इसलिए परिवार के सदस्य उसे अकेला नहीं छोड़ते थे। मंगलवार को कुछ समय के लिए वह अकेला रह गया और यह घटनाक्रम हो गया। मानसिक बीमारी या तनाव के चलते यह कदम उठाए जाने की बात सामने आ रही है। बाकी असल वजह तफ्तीश का विषय है। शहर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें