03jjrp07- झज्जर। पंचायत विभाग का कार्यालय। संवाद
झज्जर। पंचायत विभाग की तरफ से रिवाड़ी-खेड़ा में कम्यूनिटी हॉल और रेडूवास में लगभग 40 लाख की लागत से हाॅल का निर्माण करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। इन कम्यूनिटी सेंटर और हाॅल का प्रयोग ग्राम पंचायत अपने हिसाब से कर सकेंगे।
पंचायत विभाग गांवों में विकास कार्य करवाने के लिए लगातार टेंडर और वर्क ऑर्डर जारी कर रहा है। विभाग की तरफ से रिवाड़ी-खेड़ा में कम्यूनिटी हॉल और रेडूवास में हॉल का निर्माण किया जाएगा। रिवाड़ी-खेड़ा में हॉल के साथ शौचालय का निर्माण किया जाना है। वहीं हाॅल में बिजली फिटिंग, पंखे और लाइटें लगाई जाएगी। साथ ही रेडूवास में हाॅल का निमार्ण किया जाएगा। यहां 800 गज में हाॅल का निर्माण किया जाएगा। ग्रैप-4 लगने के कारण अभी इन दोनों हॉल का निर्माण कार्य शुरू होने में समय लगेगा। ग्रैप-4 हटने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इन दोनों गांवों में हाॅल बनाने के बाद पंचायत विभाग को सौंप दिए जाएंगे, जिसके बाद ग्राम पंचायत अपनी सुविधा के अनुसार इन हॉल का प्रयोग कर सकेगी।
अगले साल जून तक बनकर तैयार होंगे हॉल
रिवाड़ी-खेड़ा में लगभग 28 लाख रुपये की लागत से कम्यूनिटी हॉल का निर्माण करवाने के लिए पंचायत विभाग की तरफ से वर्क ऑर्डर जारी किया है। पंचायत विभाग ने कम्यूनिटी हॉल का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए मई 2025 तक की समय सीमा तय की गई है। वहीं रेडूवास में लगभग 13 लाख की लागत से हॉल का निर्माण किया जाएगा। हॉल का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए जून 2025 तक की समय सीमा तय की गई है।
रिवाड़ी-खेड़ा में कम्यूनिटी हॉल और रेडूवास में हॉल हाल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। ग्रैप-4 हटने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। -ललित कुमार, एक्सईएन, पंचायती राज विभाग, झज्जर