फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशा निषेध जागरूकता रैली निकाली व निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया आयोजन

Thu, 15 Jan 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
14jjrp15- झज्जर। नशे के ​खिलाफ जागरुकता रैली निकालते विद्यार्थी। स्रोत- कॉलेज - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में मकर संक्रांति पर विभिन्न शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रताप फलसवाल ने की। मौके पर नशा निषेध क्लब के तत्वावधान में नशीले पदार्थों के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

क्लब प्रभारी शिव शंकर के मार्गदर्शन में रैली निकालकर नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने नशे से दूर रहने की शपथ भी ली। इसी क्रम में हिंदी एवं संस्कृत साहित्य परिषद के तत्वावधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
इसका संचालन हिंदी एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. श्रीकृष्ण दूहन, दीपक कुमार और शिव शंकर शामिल रहे। प्रतियोगिता में एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की भारती ने पहला, एमए हिंदी प्रथम वर्ष की महिमा ने दूसरा और एमए हिंदी द्वितीय वर्ष की तन्नू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिंदी प्राध्यापक शिव शंकर, सुदेश कुमारी, मोनू कुमारी तथा संस्कृत प्राध्यापक कृष्ण कुमार सहित महाविद्यालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें