फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 6 सेक्टरों को जोड़ने वाली 200 फीट सड़क का होगा निर्माण

Tue, 30 Sep 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : 200 फुटा रोड पर बने गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में 6 सेक्टरों को जोड़ने वाले 200 फीट रोड का पुर्ननिर्माण किया जाएगा। 6 साल पहले बनाया गया रोड पूरी तरह जर्जर है। अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। एचएसवीपी मुख्यालय की ओर से इसकी स्वीकृति दे दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करके इस सड़क को बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


यहां एचएसवीपी द्वारा कई आवासीय सेक्टर विकसित किए गए हैं। इनमें सेक्टर-2, 6, 7, 9, 9ए, 10, 11, 12 और 13 प्रमुख हैं, जहां आंतरिक सड़कों, सेक्टर डिवाइडिंग रोड और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण किया गया है। शहर के सेक्टर-5/15, 4/4ए और 3 ए/3बी को जोड़ने वाली सेक्टर डिवाइडिंग रोड वर्ष 2019 में बनाई गई थी, लेकिन समय के साथ इस मास्टर रोड की हालत काफी खराब हो चुकी है।
जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे न केवल आवागमन में बाधा बन रही हैं बल्कि सड़क सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा पैदा कर रही हैं। यही कारण है कि इस सड़क की मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस रोड पर ओमेक्स, केएलजे, आरपीएस, फोर्टशिया समेत कई प्राइवेट कालोनियां पड़ती हैं। यहां पर हजारों लोग रहते हैं।
विज्ञापन

यहां के निवासियों और स्थानीय संगठनों की शिकायतें लगातार जिला प्रशासन और सड़क सुरक्षा समितियों की बैठकों में उठाई जाती रही है। खराब सड़क की वजह से सेक्टरवासियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। अब सरकार ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए रोड की विशेष मरम्मत के लिए 3.51 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है।



यह सड़क 6 सेक्टरों को आपस में जोड़ेगी और इसके बनने से आवागमन सुगम हो जाएगा। सड़क निर्माण को लेकर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद काम आरंभ कर दिया जाएगा। सड़क की गुणवत्ता को लेकर इस बार विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि भविष्य में इसकी हालत जल्दी न बिगड़े।
विज्ञापन


- कृष्ण मालिक, एसडीओ, एचएसवीपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें