29jjrp02- भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश ध
झज्जर। भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विकलांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों के लिए विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें उनके जीवन मूल्यों, संघर्षों एवं सेवाभाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने और जनता को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। वक्ताओं ने सेवा, सहयोग एवं समर्पण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों तक सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं को पहुंचाने का माध्यम है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, नप चेयरमेन जिले सिंह सैनी, नप के पूर्व वाइस चेयरमैन प्रवीन गर्ग, मनोनीत पार्षद कमल गिरोत्रा, मनीष बंसल, केशव सिंगल, दया किशन मौजूद रहे।