बेरोजगारों को नौकरी देने के लिए सरकार को बाध्य करेगी इनेलो : दुष्यंत
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
इनेलो द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे युवा चौपाल मिलन समारोह के तहत शुक्रवार को युवा सांसद दुष्यंत चौटाला ने बाढड़ा हलके के गांव दूधवा और ढाणी फौगाट का दौरा किया। इससे पहले सांसद ने गांधी नगर स्थित महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा लक्ष्मी बलौदा द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित भी किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि इनेलो युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए प्रदेश में सड़कों पर उतरेगी। गुरुग्राम, बावल, रेवाड़ी और झाड़ली प्लांट जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में लाखों लोग नौकरी कर रहे हैं। दुर्भाग्य है कि प्रदेश केे युवाओं को दरकिनार किया जा रहा है, जो इनेलो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर युवा गांव-गांव जाकर बेरोजगार युवाओं की सूची तैयार करेंगे। इसके बाद इस संबंध में बड़े उद्योगपतियों से बातचीत भी की जाएगी। सांसद दुष्यंत ने कहा कि युवाओं को साथ लेकर इनेलो प्रदेश सरकार पर दबाव बनाएगी और हरियाणा में लगने वाले कारखानों और उद्योगों में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रदेश के युवाओं की करने की मांग उठाएगी। उन्होंने कहा कि 28 जून को डीसी कार्यालय के सामने इनेलो पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरना भी देंगे।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने किसानों से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि इनेलो किसानों के हितों के लिए प्रत्येक कुर्बानी देने को तैयार है। भाजपा सरकार ने ट्रैक्टर पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाकर किसानों के साथ अन्याय किया है। जबकि सत्ता प्राप्ति से पहले बीजेपी नेता किसान हितैषी होने व स्वामीनाथन आयोग को पहली कलम से लागू करवाने का दम भरते थे। जिला पार्टी कार्यालय में भी सांसद दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना और ऋषिपाल उमरवास को जिला इनेलो पार्टी कार्यालय सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर नरेश द्वारका, राजदीप फौगाट, सुमित राणा, कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर, रणबीर मंदौला, विजय पंचगांवा, सुनील लांबा, महेंद्र शास्त्री, रामनिवास मिर्च, सज्जन बलाली, राजेश सांगवान, मनफूल शर्मा, राजेश फौगाट, नितिन जांघू, बबलू श्योराण, महाबीर पहलवान, कांता श्योराण, राकेश कलकल, शकुंतला श्योराण, विनोद कुमारी, आनंद बड़राई, धर्मराज फौगाट, होशियार कादमा, सतपाल आर्य, अशोक स्वामी, विजय सांगवान, सूरज बेनीवाल, राजेंद्र हुई, सतेंद्र दांतौली, दिनेश गोठड़ा, विकास नंबरदार, महेंद्र जाखड़, योगेश इमलोटा, वेदपाल कादयान, रविंद्र सांगवान चरखी, आनंद महराणा, कैलाश पालड़ी, शशी शर्मा चरखी, रामअवतार बाढ़डा, राजकुमार बडे़सरा, भूप मांढ़ी, विरेंद्र बड़राई, अनिल मकडानी, रमेश वर्मा, सुखवंत अधिवक्ता, विनोद मौड़ी, डॉ. ओमप्रकाश यादव, अवतार सांगवान, सुरेंद्र सांगवान, दिनेश शास्त्री, भूपेंद्र खेड़ी, सज्जन और कृष्ण काकड़ौली, रवि राणा, नरेश गोपालवास, सिद्धार्थ सांगवान, बबलू चौधरी, राजवंती फौगाट आदि उपस्थित थे।