फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाइयां व रिकॉर्ड में खामियां मिलने पर मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली दवाइयां और रिकॉर्ड में खामियां मिलने पर मेडिकल स्टोर सील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
हीरा चौक स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक की बाइक से नशीला दवाइयां और रिकॉर्ड में खामियां मिलने पर दुकान को सील किया गया है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिबंधित और नशीली दवाओं का कारोबार जिले में फैलता जा रहा है। नशीली दवाओं की खेप पकड़ने के कई बड़े मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद पूर्णतया इस कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने 16 अगस्त को हीरा चौक समीप स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। टीम को दुकान के बाहर खड़ी मेडिकल स्टोर संचालक की बाइक से प्रतिबंधित और नशीली दवाइयां बरामद हुई थी। इसके बाद नारकोटिक्स टीम ने इन दवाइयों की जांच करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास भेजा था। जांच के दौरान दवाइयों में कुछ प्रतिबंधित सॉल्ट मिले। इस आधार पर टीम ने ड्रग्स इंस्पेक्टर की अगुआई में दोबारा से मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान मेडिकल स्टोर से कोई प्रतिबंधित दवाइयां तो नहीं मिली लेकिन रिकॉर्ड में काफी खामियां सामने आई। इसके चलते मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


प्राप्त सूचना के आधार पर हीरा चौक समीप मयूरेश मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। मेडिकल स्टोर संचालक की बाइक से प्रतिबंधित और नशीली दवाइयां मिली थी। हमने मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत पुलिस को दे दी थी। - सुंदर लाल, हेड कांस्टेबल, एंटी नारकोटिक्स सेल सदस्य
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम के साथ मिलकर दोबारा छापामारी की थी। दुकान के अंदर प्रतिबंधित और नशीली दवा नहीं मिली लेकिन रिकार्ड में कुछ खामियां थी। हमने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। हमने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी है। - डॉ. संदीप हुड्डा, ड्रग्स इंस्पेक्टर, भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें