फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई अदालत के फै सले के मददेनजर जिला पुलिस हुई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई अदालत के फैसले के मद्देनजर जिला पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ सीबीआई कोर्ट के 25 अगस्त को अपना फैसला सुनाने के मद्देनजर चरखी दादरी में एक कंपनी दंगारोधी उपकरण सहित तैयार की गई है। पुलिस थाने में रिजर्व बल तैनात किया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को एसपी सुनील दलाल ने निचले स्तर के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक ली लेकर संभावित स्थिति से निपटने के लिए विशेष हिदायतें जारी की हैं।
विज्ञापन

एसपी सुनील दलाल ने बताया कि जिले में तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने को कहा गया है। संभावित दंगों से निपटने के लिए रिहर्सल भी करवाई जा रही है। एसपी ने कहा कि पीसीआर और राइडर लगातार गश्त कर रही हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्परता से निपटा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छोटी घटना होने पर ही उच्च पुलिस अधिकारियों को सूचित करे। इसके लिए प्रत्येक पुलिस थाना स्तर पर रिजर्व पुलिस बल बनाया गया है जो अपने क्षेत्र में सभी प्रकार गतिविधियों पर नजर रखेंगे और आवश्यक पड़ने पर नियमानुसार कदम उठाया जाएगा। एसपी ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के साथ वार्ता कर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। एसपी सुनील दलाल ने कहा कि जिला पुलिस स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। कानून व शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं जिला पुलिस हर विषम परिस्थिति से निपटने में पूरी तरह से सक्षम भी है। बैठक में डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेश कुमार, डीएसपी बाढड़ा अनूप सिंह,सीआई प्रभारी हितेंद्र दांगी, गुप्तचर विभाग से दिनेश यादव, सुरक्षा शाखा से मंजीत सिंह व सभी थाना प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें