फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में बिजली समस्या से निपटने की तैयारी में जुटा बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली कट की समस्या न हो, इसके लिए निगम अभी से जुट गया है। बिजली निगम नारनौल में 42 और महेंद्रगढ़ में 43 फीडरों को दुरुस्त करने में जुट गया है। इसमें ट्रांसफार्मरों के तार, स्वीच और फ्यूज समेत अन्य कमियों को दूर किया जा रहा है।
गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से अक्सर फाल्ट की समस्या रहती है। ऐसे में बिजली निगम अभी से फीडरों,तारों और ट्रांसफार्मरों को ठीक कराने में जुट गया है। जिससे की गर्मी में लोगों को बिजली की समस्या न आने पाए। बिजली निगम नारनौल में 42 और महेंद्रगढ़ में 43 फीडरों को ठीक करने में जुट गया है। इसके अलावा जहां भी तार डीले हैं, उन्हें टाइट किया जा रहा है। शहर में कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां बिजली की लाइन से टकराती हैं। उनकी छंटाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन

बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव का कहना है कि निगम की ओर से गर्मी के मौसम को देखते हुए तैयारियां चल रही है। जिससे की लोगों को गर्मी में बिजली गुल की समस्या से जूझना न पड़े। इस कार्य को मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। फीडरों को तारों को बदलने, जीओ स्वीच की जांच, फ्यूज को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर में रखे जाएंगे पांच नए ट्रांसफार्मर
कार्यकारी अभियंता अविनाश यादव ने बताया कि नारनौल शहर में हुडा सेक्टर में दो और शहर में तीन जगहों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। हुडा सेक्टर में इसे लगाने का कार्य चल रहा है जबकि शहर में इसके लिए जगह का चयन हो गया है। उन्होंने कहा कि पांच ट्रांसफार्मर का इंतजाम होने से बिजली कट की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। किसी ट्रांसफार्मर में कमी आने पर दूसरे से जोड़ दिया जाएगा। बता दें कि अभी जिले में करीब 40 से 44 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें