फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन अड़ाकर रोकते थे उड़नदस्तों का रास्ता, डीसी बोली जब्त करो ऐसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़/नारनौल। हरियाणा बोर्ड की दसवीं कक्षा में सोमवार को हिंदी का पेपर हुआ। नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना
में बनाए गए 59 केंद्रों पर करीब 13 हजार 200 विद्यार्थियों ने पेपर दिया। जिसमें दस नकलची पकड़े गए। आकोदा में पुलिस को नकल कराने आए युवाओं को भगाने के लिए डंडे चलाने पड़े। नकलचियों की मदद के लिए आए लोग अब उड़नदस्ते को रोकने के लिए रास्ते में वाहन खड़ा कर रहे हैं। डीसी ने आदेश दिए हैं कि किसी ने उड़नदस्ते के वाहन को रास्ते में अपना खड़ा करके रोकने का प्रयास किया तो उसे जब्त किया जाएगा।
नारनौल के कन्या स्कूल में पीछे से लड़के कक्षाओं में नकल फेंक रहे थे। बाल स्कूल में लड़के खिड़कियों के सहारे दूसरी मंजिल पर पर्ची पहुंचा रहे थे। बाहरी तत्वों को रोकने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। प्रश्नपत्र दस्ते के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि टीम ने मीरपुर में चार व गर्ल्स स्कूल नारनौल में एक नकल का मामला पकड़ा। कनीना एसडीएम की टीम ने तीन और महेंद्रगढ़ में दो नकल के मामले आए हैं। प्रश्नपत्र दस्ते में राम कुमार और अमित कुमार शामिल थे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में आ रही समस्याओं को सोमवार को एडीसी विक्रम सिंह ने डीसी डॉ. गरिमा मित्तल को अवगत करवाया। एडीसी के सुझाव पर डीसी ने पुलिस को फ्लाइंग का रास्ता रोकने के लिए सड़क पर खड़े वाहनों को जब्त करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम ने बाइक को करवाया जब्त
एसडीएम नारनौल जगदीश शर्मा ने सोमवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र के बाहर रास्ते में खड़ी एक बाइक को जब्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्र व उसके बाहर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने चलाए डंडे
आकोदा में बनाए गए केंद्र में युुवा नकल पहुंचाने के लिए बार बार परीक्षा केंद्र में पहुंच रहे थे। यहां पुलिस ने बाहरी तत्वों को भगाने के लिए डंडे का सहारा लिया। परीक्षा केंद्र के बाहरी हिस्से में सरसों के खेत होने के कारण युवा खेतों की ओर कूदकर स्वयं को बचा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें