जमावड़ा रैली के लिए दिया न्यौता
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा किसान व कमेरे वर्ग के हितों के लिए उठाए गए कदमों से रुबरु करवाने के लिए भाजपा 21 सितंबर को बाढड़ा अनाजमंडी में किसान जमावड़ा रैली का आयोजन करेगी। युवा विधायक सुखविंद्र मांढी की मेजबानी में होने वाली इस रैली में प्रदेश के कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, सांसद धर्मबीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेतागण भागीदारी करेंगे। रैली में जनता को आमंत्रित करने के लिए विधायक सुखविंद्र मांढ़ी नौ सितंबर से जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। ये विचार भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मबीर सिंह नांधा ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को किसान जमावड़ा रैली का न्यौता देते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में इस क्षेत्र के गरीब किसान ,मजदूर व कमेरे वर्ग के हितों के लिए कई कदम उठाए गए हैं। क्षेत्र की नहरी पानी में वृद्धि के अलावा अनाजमंडी में शेड निर्माण करवाने, किसान विश्रामगृह निर्माण करवाने के साथ साथ छोटे कस्बों में भी गेहूं खरीद केंद्रों की स्थापना करवा कर नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार ने सभी जिलों में किसान जमावड़ा रैली का आयोजन करने का निर्णय लिया है और दादरी जिले के बाढड़ा कस्बे में 21 सितंबर को इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम, जिला पार्षद अनिल बाढड़ा, महेंद्र रुदड़ौल, नसीब रावलधी, थ्रो बॅाल एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप रुदड़ौल, मंगल सिंह, जयबीर ठेकेदार, धोलिया मांढ़ी मौजूद थेे