फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की दोनों ब्रांच में एक्सईएन के पद खाली, कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में एक्सईएन के पद खाली, कामकाज ठप
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रधान रामकुमार कादयान ने प्रेस बयान में कहा कि सिंचाई विभाग में लोहारू जल सेवाएं मंडल के तहत तीन मंडल है लेकिन तीनों मे एक भी स्थाई कार्यकारी अभियंता की नियुक्ति न होने से कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही है। अधिकारी नहीं होने से कर्मियों को न तो समय पर वेतन ही मिल पा रहा है और न ही उनके अन्य कार्य हो पाते हैं।
सिंचाई विभाग कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रधान रामकुमार कादयान ने कहा कि लोहारू जल सेवाओं के तहत दो यांत्रिक मंडल एवं एक सिविल मंडल है। दो यांत्रिक मंडलों का चार्ज कार्यकारी अभियंता रेवाड़ी को सौंप रखा है। इसके अलावा एक मंडल का चार्ज भिवानी कार्यकारी अभियंता के पास है। कार्यकारी अभियंताओं के पद खाली होने से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। सेवानिवृत्त हो चुके कर्मियों के विभाग संबंधित कार्य भी अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकुमार कादयान ने सरकार व विभाग के आला अधिकारियों से अपील की है कि दादरी जिला अब अलग से अस्तित्व में आ चुका है इसलिए लोहारू जल सेवाएं परिमंडल कार्यालय चरखी दादरी में स्थापित किया जाना चाहिए। रामकुमार कादयान ने कहा कि अगर इन समस्याओं का समय रहते हल नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें