फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी ने किया वार्ड नंबर 14 में अधूरे पड़े नाले का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
वार्ड-14 में अधूरे पड़े नाले का औचक निरीक्षण पटवारी मनोज कुमार ने वार्ड पार्षद जसबीर सैनी के साथ किया। पार्षद सैनी ने बताया कि इस अधूरे नाले का एस्टीमेट बनकर तैयार था जिसकी मंजूरी जिला उपायुक्त को देनी थी लेकिन मंजूरी मिलने की बजाय दोबारा नगर परिषद को पत्र भेजा गया कि मौके का निरीक्षण कराया जाए कि नाले की क्या स्थिति है। रविवार को दोबारा तहसीलदार ने पटवारी को सैनीपुरा नाले का निरीक्षण करने के लिए भेजा। नाले के अधूरे पड़े होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पार्षद सैनी ने बताया कि कई जगह पर लोगों ने नाले को पूरी तरह से ढक दिया है। इससे वह जाम हो गया है और जब पानी उसमें आता है तो वह गली नंबर 4 के रोड पर भर जाता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मानसून शुरू हो जाएगा और इससे लोगों की समस्या और बढ़ जाएगी। बारिश के दिनों में हालात बेहद खराब हो जाएंगे। सैनी ने कहा कि इस नाले के एस्टीमेट पिछले एक साल से सरकारी विभाग के चक्कर लगा रहे है लेकिन इसका टेंडर नहीं लग रहा। वार्ड वासी उनसे बार-बार यह जवाब करते हैं कि इस नाले का सुधार कब होगा, ऐसी स्थिति में उनके पास कोई जवाब नहीं होता। रविवार को नाले का निरीक्षण करने पहुंचे पटवारी मनोज कुमार ने भी नाले के निर्माण को जरूरी बताया। वार्ड निवासी अत्रे मिस्त्री, वेद सैनी, बख्तावर सिंह, जयकिशन, होशियार सिंह, राजपाल, राजू, चरण सिंह, तेज सैनी ने पटवारी को जल्द से जल्द इस नाले को बनाने की मांग की ताकि उन्हें इस समस्या का सामना न करना पड़े। वार्ड पार्षद ने लोगों से भी आह्वान किया कि नाले पर अवैध कब्जा न करें इतनी जगह जरूर छोड़ दे कि इसकी सफाई की जा सके ताकि पानी कहीं न रुके। जब आमजन का सहयोग मिलेगा तभी इस समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन


- नाला न बनने से हो रही कॉलोनी वासियों को परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें