फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील से रजिस्ट्री क्लर्क का हुआ तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील से रजिस्ट्री क्लर्क का हुआ तबादला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बादली (झज्जर)।
बादली तहसील में पिछले कई दिनों से जारी लापरवाही और भ्रष्टाचार के बाद रजिस्ट्री क्लर्क का तबादला कर दिया गया है। तहसील में जमीन संबंधी रजिस्ट्री को लेकर कई दिनों से क्लर्क की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में थी। बुधवार को क्लर्क ने बिना सरकारी फीस लिए एक रजिस्ट्री कर दी थी। जिसे अमर उजाला ने प्रमुख रूप से उठाया था।
बुधवार को मामले का अमर उजाला द्वारा उठाए जाने पर वीरवार को रजिस्ट्री क्लर्क का तबादला हो गया। इससे पहले भी सीटीएम की टीम ने निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्री क्लर्क सुरेंद्र धनखड़ की सीट पर एक निजी व्यक्ति को कंप्यूटर पर काम करते हुए पाया था। जिसकी जांच अभी चल ही रही थी कि बुधवार को रजिस्ट्री के लेन-देन को लेकर तहसील में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया था। जिसमें रजिस्ट्री क्लर्क सुरेंद्र का नाम प्रमुखता से उछला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में तहसीलदार ने भले ही जांच के लिए उच्च अधिकारियों से मांग की हो, मगर फिलहाल आरसी का तबादला अन्य कर्मचारियों के लिए नसीहत का काम कर रहा है। वीरवार को तहसील में क्लर्क सुरेंद्र के तबादले के बाद नए आरसी पद पर देवेंद्र ने कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें