अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। गांव रानीला में आयोजित चार दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन किया गया। कबड्डी स्पर्धा में लड़कों के वर्ग में पंजाब आर्मी की टीम ने रानीला को फ्री वेट कैटेगरी में शिकस्त देकर प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कों की शॉटपुट स्पर्धा में इंद्रजीत विजेता बना। आशीष जाखड़ ने हैमर थ्रो में पहला स्थान पाया। वहीं, अमित दादरी ने शॉटपुट में बाजी मारी। 100 मीटर व 800 मीटर में राज राइफल सेंटर के जवान अश्वनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर में रानीला के अमित मिल्खा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, गांव रानीला की पृष्ठ भूमि से निकली हुई गांव की बेटियों ने गांव का नाम रोशन कर शॉटपुट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शिक्षा साहु व अन्नू साहू ने डिस्कस थ्रो में अपना वर्चस्व कायम रखते गांव का नाम रोशन किया। वहीं, दूसरी तरफ सक्षम साहू ने डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान हासिल किया। समापन की अध्यक्षता सुनील सरपंच और ऋषि सरपंच ने संयुक्त रूप से की। इसमें मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन के संयोजक बलवान साहु, अजय बुधवार, सुनील शर्मा, बसंत शर्मा व अजीत ने शिरकत की। खेल प्रतियोगिताओं में महिला और पुरुष कुश्ती, एथलेटिक्स, 100, 200, 400, 800, 1600 और पांच हजार मीटर दौड़ सहित कबड्डी, हैमर थ्रो, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो खेल का आयोजन हुआ। कृष्ण कुमार डीपीई और पहलवान नफे सिंह साहू ने बताया कि सक्षम व शिक्षा अब आगामी यूथ नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शेर सिंह शर्मा, महाबीर, कुलदीप ढांडा, विजय डीपीई, जलधीर प्राचार्य, कृष्ण डीपीई, सुरेंद्र उर्फ लीला, सतीश, नफे पहलवान, महाबीर, दिनेश एडीओ, मनोज बुधवार, अशोक, प्रमोद शर्मा, बलजीत डीपीई, रामनिवास, सुंदरपाल, संजय नंबरदार, जयसिंह उर्फ लीला, मंजीत पहलवान, रतन पीटीआई, मुंशी राम, श्रीभगवान, राजबीर, भूपेंद्र एडवोकेट, राजेश सरपंच, मंगली आदि उपस्थित थे।