दो डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, दिनभर खिली रही धूप
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ने और दिन के समय धूप खिल रहने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री बढ़ोतरी और दिनभर मौसम साफ रहने से लोगों ने राहत महसूस की।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम पांच डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में अधिकतम तापमान दो व न्यूनतम एक डिग्री बढ़ा है। सुबह से ही मौसम साफ रहा। दोपहर के समय थोड़ी तेज धूप खिली रही। तापमान बढ़ने पर ठिठुरन कुछ कम हुई। वहीं उत्तरी राज्यों के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर क्षेत्र में भी पड़ रहा है। अभी ठंड की वजह से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
फोटो-