-फोटो 61 : नूना माजरा गांव में शहीदी पार्क का शिलान्यास करते विधायक राजेश जून।
बहादुरगढ़। नूना माजरा गांव में उड़ान सेवा समिति की ओर से बनाए गए शहीदी पार्क में ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि पार्क में सुबह-शाम सैर करने आने वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सके। यह बात विधायक राजेश जून ने रविवार को नूना माजरा में कही।
इसके बाद वे लुहारहेड़ी गांव में धन्यवादी दौरे पर पहुंचे। समिति संयोजक कर्नल अनिल जून, सरपंच जयभगवान, पूर्व सपंच वीरेंद्र ने विधायक राजेश जून का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि इस पार्क के माध्यम से लोगों को सुबह-शाम सैर करने के लिए एक अच्छा स्थान उपलब्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को इस पार्क में और ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि निरोग रहने के लिए सुबह शाम को सैर करना बहुत ही जरूरी है। इससे शरीर मजबूत बनता है और व्यक्ति स्वस्थ रहता है। विधायक ने शहीदी पार्क में पौधारोपण भी किया। विधायक राजेश जून गांव लुहारहेड़ी पहुंचे। यहां भी ग्रामीणों ने शॉल ओढ़ाकर, गदा व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। विधायक राजेश जून ने 20 लाख की धनराशि गांव में विकास कार्य के लिए सरकारी ग्रांट से देने की घोषणा की।