फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार, बौंदकलां में इंतजार बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार, बौंदकलां में नहीं शुरू हुई खरीद
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नगर स्थित अनाज मंडी में बुधवार को 14 हजार 670 कुंतल गेहूं व 573 कुंतल सरसों की खरीद की गई। मंडी में गेहूं की आवक अब तेज होने लगी है। गेहूं खरीद का कार्य हरियाणा वेयरहाउस कॉरपोरेशन की ओर किया गया।
: गेहूं की आवक ने अब तेजी पकड़ ली है। रेतीले भागों में किसानों ने गेहूं की कटाई का तकरीबन कार्य पूरा कर लिया है। अब किसान मंडी में गेहूं की बिक्री करने आ रहे हैं। हालांकि गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा बनी हुई है लेकिन गेहूं की खरीद में शर्तों में ढील दिए जाने पर खरीद कार्य तेजी से चल रहा है। सरकार ने गेहूं की ज्यादा जरूरत होने की वजह से शर्तों में ढील दे रखी है। गेहूं की बिक्री करने में किसान को न तो पहचान पत्र की जरूरत है और न ही गिरदावरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जरूरत है। मार्केटिंग बोर्ड से राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को अनाज मंडी में 14 हजार 670 कुंतल गेहूं की सरकारी खरीद हुई। 573 कुंतल सरसों की खरीद की गई है। गेहूं का सरकारी रेट 1735 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौंद कलां में शुरू नहीं हो सकी खरीद
बौंद कलां में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। यह तराई एरिया होने की वजह से कटाई का कार्य थोड़ा पछेते रूप में शुरू होता है। कुछ मौसम में खराबी की वजह से किसानों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। बौंद कलां में गेहूं की खरीद के लिए केंद्र बना रखा है।
फोटो 18
अनाज मंडी में पड़ी गेहूं की ढेरी।
फोटो 19
गेहूं में नमी की मात्रा जांचते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें