शहीदों की याद में रक्तदान शिविर आज
चरखी दादरी।
बाबा स्वामी दयाल सेवा संघ के तत्वाधान में रासीवासिया धर्मशाला में वीरवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी संघ सचिव रिंपी फौगाट ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर जलियावाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए लोगों की याद में स्माइल नीड ऑफ एजुकेशन के सहयोग से लगाया जाएगा। इसका समय सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक रहेगा।