फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर्मियों की हड़ताल से 400 टन कूड़ा जमा, ढेर में आग लगा रहे लोग

विज्ञापन
11jjrp12- नगर परिषद कार्यालय में धरना देते सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
विज्ञापन
झज्जर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही। मांगें नहीं माने जाने पर कर्मचारियों ने तीन दिन हड़ताल आगे बढ़ा दी है। हड़ताल के कारण शहर में हालात खराब हो रहे हैं। शहर के हर कोने में गंदगी ही गंदगी पड़ी नजर आ रही है। शहर के मुख्य मार्गों बीकानेर चौक, आंबेडकर चौक, माता गेट, सीताराम गेट, राव तुलाराम चौक, सिलानी गेट, रेवाड़ी रोड, पुराना बर्फखाना रोड, धौड़ चौक, भगत सिंह चौक पर कूडे़ के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

लोगों ने अब कूडे़ में आग लगाना शुरू कर दिया है जिस कारण पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। शहर की सड़कों, कालोनियों व बाजारों में 400 टन कूड़ा पड़ा है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नप कर्मियों की हड़ताल सोमवार को जारी रही। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की व मंच का संचालन सचिव विकास ने किया। इसमें मुख्य मांगे 23 दिसंबर 2025 और 31 दिसबर 2025 को जो सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का आदेश आया है, उसके तहत जिनको 5 साल या 10 साल हो गए हैं उनको सरकार पक्का करे। ठेका प्रथा बंद करें। पुरानी पेंशन बहाल करें। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे और अन्य सभी मांगों के लेटर सरकार जारी करें। इस मौके पर दिलीप रावत, राजवीर, जयपाल गुढ़ा, गौरव, ऑडिटर कृष्ण, मनीषा, विनोद गुर्जर, दुष्यंत, शीतल, रानी, संदीप, सुनील मौजूद रहे।

व्यापारियों ने उठाया कूड़ा
हरिपुरा मोहल्ला के व्यापारियों ने भी सफाई की पहल की। सोमवार को मोहल्ले के दुकानदारों ने खुद बाजार में पडे़ कूडे़ को उठाया और दूसरी जगह डाला। व्यापारियों ने खुद साफ-सफाई की पहल की। बाजार में 11 दिन से सफाई न होने के कारण कूडे़ के ढेर लग गए थे।
विज्ञापन

11jjrp12- नगर परिषद कार्यालय में धरना देते सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन- फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें