11jjrp15- सिविल अस्पताल में एक्सरे के इंतजार में बैठे मरीज। संवाद
- फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
झज्जर। सिविल अस्पताल में सोमवार को एक्सरे मशीन में तकनीकी दिक्कत आ गई जिस कारण मरीजों के एक्सरे नहीं हो सके। मरीज घंटों तक एक्सरे के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन उनको वापस बेरंग लौटना पड़ा। सिविल अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन लगी हुई है, लेकिन कुछ समय से इसमें बार-बार खराबी आ जाती है। सोमवार को भी मशीन में तकनीकी खामी आ गई, जिस कारण मरीजों के एक्सरे नहीं हो सके। हड्डी रोग विशेषज्ञ की तरफ से एक्सरे लिखे गए थे, लेकिन मशीन खराब होने के कारण मरीजों के एक्सरे नहीं हो सके। ऐसे में मरीजों को मंगलवार को आने के लिए बोला गया। जिन मरीजों को ज्यादा दिक्कत थी, उन्होंने बाहर से एक्सरे कराकर डॉक्टर को दिखाया। मरीज के साथ आए शिवम ने बताया कि वह सुबह अपने भाई को दिखाने के लिए आया था। डॉक्टर ने पैर का एक्सरे करने के लिए बोला, लेकिन मशीन खराब होने के कारण एक्सरे नहीं हो सका। अब मंगलवार को आना पडे़गा।