फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरीकरण योजना में सांखोल के 4 स्कूल पहले स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण योजना में बहादुरगढ़ ब्लॉक के 4 स्कूलों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस पर शिक्षा विभाग की तरफ से चारों स्कूलों को 50-50 हजार रुपये की नकद राशि दी गई है।
विज्ञापन

प्रथम स्थान पाने वाले बहादुरगढ़ शिक्षा खंड के सरकारी स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांखोल, राजकीय हाई स्कूल देवरखाना, राजकीय मिडिल स्कूल डाबोदा कलां और राजकीय प्राइमरी स्कूल बालोर शामिल हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांखोल के प्राचार्य संजय राठी ने बताया कि उन्होंने मार्च 2018 में विद्यालय के मुखिया की जिम्मेदारी संभाली थी। विद्यालय में स्वच्छता, पेड़-पौधों की देखरेख, भोजनालय की सफाई व्यवस्था, पुस्तकालय, विज्ञान कक्ष आदि को साफ रखा जाता है। प्राचार्य राठी ने कहा कि स्कूल स्टाफ और ग्रामवासियों के सहयोग से यह संभव हो पाया है। खंड शिक्षा अधिकारी निर्मल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण योजना के तहत ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चारों स्कूलों के खाते में 50-50 हजार रुपये की राशि जमा करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें