फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश से पहले होगी 36 नालों और वेस्ट जुआं ड्रेन की सफाई

विज्ञापन
फोटो-63: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड पर गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बरसाती सीजन से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। जलनिकासी वाले 36 छोटे-बड़े नालों और शहर के बीचोंबीच से गुजर रही वेस्ट जुआं ड्रेन की सफाई का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये के तीन एस्टीमेट तैयार किए गए है जिसे वित्त एवं अनुबंध कमेटी से मंजूरी भी मिल चुकी है। सफाई कार्य के लिए तीन अलग-अलग टेंडर लगाकर चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा। करीब छह महीने तक नालों व ड्रेन की सफाई अभियान चलेगा।
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि शहर के नालों व वेस्ट जुआं ड्रेन की सफाई के लिए एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी ताकि काम की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके और भविष्य में शहरवासियों को जलभराव जैसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें