फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 350 क्विंटल गेहूं का बीज आया, 100 क्विंटल बंटा

Tue, 26 Nov 2024 03:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp14- झज्जर। गेहूं का बीज लेने के लिए पहुंचे किसान। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। शहर की सरकारी दुकान पर अब किसानों को पछेती किस्म 3298 का गेंहू बीज मिलना शुरू हो गया है। सोमवार को करीब 350 क्विंटल गेहूं बीज सरकारी दुकानों पर पहुंचा, जिसमें से करीब 100 क्विंटल बीज किसानों को दे दिया गया है।
विज्ञापन


करीब एक माह पहले गेहूं बीज मिलना शुरू हो गया था, लेकिन शुरुआती दिनों में किसानों को बीज लेने के लिए सुबह चार बजे लाइन में लगना पड़ता था और फिर भी उनको बीज नहीं मिलता था, जिसके चलते किसानों को निराश होकर वापस जाना पड़ता था। वहीं अब किसानों को सरकारी दुकानों पर गेहूं की पछेती किस्म का बीज मिल रहा है। सोमवार को कृषि कल्याण विभाग के पास स्थित एक सरकारी दुकान पर करीब 350 क्विंटल गेहूं बीज पहुंचा। इसमें से करीब 100 क्विंटल गेहूं बीज किसानों को दे दिया गया। सरकारी दुकानों पर बीज लेने के लिए अब किसानों को लंबा इंतजार भी नहीं करना पड़ रहा है। अभी अधिकतर किसानों ने गेहूं की बिजाई कर ली है। अभी तक जिन किसानों को गेहूं बीज नहीं मिला है वह अब पछेती किस्म का बीज लेने के लिए सरकारी दुकान पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें