फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोन देने के नाम पर फैक्टरी कर्मी से 37 हजार ठगे

Tue, 26 Nov 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर से सटे सांखोल गांव के नजदीक रहने वाले एक फैक्टरी कर्मचारी से लोन देने के नाम पर 37 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस को दी शिकायत में अंकित कुमार निवासी ककरहयिा, जिला संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी सांखोल गांव ने बताया कि वह शहर में एक फुटवियर कंपनी में काम करता है। 21 नवंबर को उनके पास बजाज फाइनेंस के नाम से फोन आया। फोन करने वाले नेे कहा कि आपको लोन चाहिए। उन्होंने लोन की हां कर दी। इसके बाद उन्होंने कहा, आप 2999 रुपये प्रक्रिया फीस दे दो। फोन करने वाले ने क्यूआर कोड भेजा और उन्होंने पेमेंट कर दी। इसी तरीके से तीन-चार बार में उनसे कुल 36 हजार 737 रुपये ठग लिए। उन्होंने जब उसी नंबर पर फोन किया तो वे 18 हजार रुपये की और मांग करने लगे और कहा कि यह रकम डालने के बाद लोन पास होगा। इस दौरान उन्हें खुद के साथ ठगी का आभास हुआ। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें