फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 34 आरोपी गिरफ्तार, 88 वाहनों का चालान

Mon, 28 Oct 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp07- झज्जर। गाड़ी की चेकिंग करते हुए पुलिस के जवान। स्त्रोत- पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर पुलिस आयुक्त बी. सतीश बालन के आदेश अनुसार पुलिस ने अभियान चलाकर विभिन्न मामलों के वांछित 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान में जिले के सभी थाना प्रबंधक चौकी प्रभारी, सीआईए, एएनसी व स्पेशल स्टॉफ की विभिन्न 66 टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें 302 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपराधियों पर नजर रखते हुए विभिन्न मामलों के 34 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी को एक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। दो अलग-अलग मामलों में एक बाइक व एक पिकअप गाड़ी बरामद की गई। इसके अलावा झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों ने विभिन्न मामलों के दो पीओ, 11 बेल जंपर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 88 वाहन चालकों के चालान किए। थाना सालावास के अंतर्गत एक गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद करके उसके परिजनों के हवाले किया गया। पुलिस उपायुक्त शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिला में किसी भी प्रकार की आपराधिक वारदात को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस की तरफ से समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण के तहत विशेष छापामार कार्रवाई ऐसे ही चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें