फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मुआवजा न मिलने पर भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। भारतीय किसान यूनियन की जिला स्तरीय बैठक कस्बे के सर छोटू राम किसान भवन में बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान धर्मपाल ने की। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को कस्बे की अनाज मंडी में विधायक सुखविंद्र मांढ़ी ने किसानों को आश्वासन दिया था कि जिन किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) नहीं है, उनकी स्पेशल गिरदावरी करवाकर सभी किसानों को 2017, 2018 का खरीब फसल कपास व बाजरा का मुआवजा दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक न तो स्पेशल गिरदावरी हुई है और न ही मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जो फसल बारिश व सफेद मक्खी की वजह से खराब हो गई है उसका प्रशासन द्वारा किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा नहीं दिया गया तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो चुनावी पत्र में स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करने का वायदा किया था, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पड़ोस के पांच राज्य महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व पंजाब में किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है लेकिन हरियाणा के किसानों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है। इस अवसर पर चंद्रपाल, कमल सिंह, ब्रहमानंद, सचिव हरपाल भांडवा, बलबीर, रणधीर, रामौतार, करतार, रामकुमार, भूप, महेंद्र, अशोक, गिरधारी, महेंद्र व रणधीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें