चरखी दादरी। नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले मेें नर्सिंग स्टाफ बुधवार को भी हड़ताल पर रहा। जिससे कामकाज प्रभावित रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने दो घंटे काम का बहिष्कार किया। नर्सिंग स्टाफ अपनी मांगें पूरी करवाए जाने के लिए हड़ताल पर है। इस दौरान बुधवार को नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे काम बंद रखा, जिससे अस्पतालों में मरीजों को काफी परेशानी हुई।
हड़ताली कर्मचारी नसिंग अलाउंस 7200 रुपये करने, वाशिंग अलाउंस 1800 व रिस्क अलाउंस 5300 रुपये दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए पूर्ण वेतन सहित अवकाश की सुविधा देना, मेवात क्षेत्र में तैनात स्टाफ को सरकारी पॉलिसी के तहत सेवा भत्ता दिया जाना व नर्सिंग स्कूल प्राचार्य को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिए जाने की भी मांग शामिल है।