फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मूल्यांकन के लेकर 270 टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
-फोटो 54 : अध्यापकों को संबोधित करती एबीआरसी प्रिया राठी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत होने मूल्यांकन (सेंसस टू असेंसमेंट) को लेकर बहादुरगढ़ ब्लॉक के 270 टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। एबीआरसी और बीआरपी ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए कुल चार बैच बनाए गए हैं। हिंदी के दो बैचों की ट्रेनिंग सोमवार को कराई गई और गणित के दो बैचों की ट्रेनिंग मंगलवार को करवाई जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक, प्राचार्य डाइट अनिल श्योराण और जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने शिक्षकों से आग्रह किया कि यह मूल्यांकन अति महत्वपूर्ण है। इसके आधार पर विधार्थी सुधार की नीतियां बनाने में सहायता मिलेगी। इसे निष्पक्ष और ईमानदारी से करवाया जाए।
विज्ञापन

जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि जिले के 291 प्राथमिक विद्यालयों में दूसरी और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 22 और 23 दिसंबर को मूल्यांकन किया जाएगा। बीआरपी समीर और एबीआरसी प्रिया राठी ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर एबीआरसी प्रिया राठी, सरिता, सरोवर, सुमन, चेतना, संजू, ज्योति, नीलम और खुशबू मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें