फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम तक 25 लाख रुपये चाहिए नहीं तो दुकान पर आकर गोली मार देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। मैं रिटोली से बोल रहा हूं, मुझे शाम तक 25 लाख रुपये चाहिए नहीं तो दुकान पर आकर गोली मार देंगे। यह धमकी देते हुए बेरी शहर पुलिस चौकी के पास स्थित एक मिष्ठान भंडार संचालक से फोन पर रंगदारी मांगी गई है। 6 दिन पहले इसी दुकान के बाहर बाइक सवार युवकों ने दो हवाई फायर किए थे। इसके बाद शनिवार को महादेव बीकानेर मिष्ठान भंडार के दुकानदार विक्रम से मोबाइल फोन कर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। दुकानदार ने इसकी सूचना बेरी शहर पुलिस को दी। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव चैनपुरा जिला जोधपुर राजस्थान निवासी विक्रम ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बेरी में शिव चौक के पास महादेव बीकानेर मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान खोल रखी है। 6 फरवरी को शाम करीब 7 बजे बाइक सवार युवकों ने दुकान के बाहर हवाई फायर किए थे। हवाई फायर करने के बाद युवक गोशाला की तरफ भाग गए थे। शनिवार को सुबह मेरे पास एक फोन आया कि मैं रिटोली से बोल रहा हूं, मुझे शाम तक 25 लाख रुपये चाहिए नहीं तो दुकान पर आकर गोली मार देंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष अत्तर सिंह ने पुलिस से मांग की है कि मिष्ठान भंडार से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
दुकान के बाहर पुलिस राइडर तैनात
मिष्ठान भंडार संचालक से फोन पर रंगदारी मांगने की शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस ने मिष्ठान भंडार के बाहर पुलिस की राइडर तैनात कर दी और जिस नंबर से दुकानदार के पास फोन आया है। उसको ट्रेस करने में जुट गई है।
विज्ञापन

वर्जन
शिव चौक पर स्थित महादेव बीकानेर मिष्ठान भंडार से फोन पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत मिली है। दुकान के बाहर राइडर की टीम तैनात कर दी गई है। जिस नंबर से मिष्ठान भंडार को रंगदारी मांगी उसको साइबर सेल की मदद से ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही रंगदारी मांगने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- अनिल शर्मा, शहर चौकी इंचार्ज, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें