फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 2300 परीक्षार्थियों ने साक्षर बनने के लिए दी परीक्षा

Mon, 29 Sep 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
28jjrp13-साक्षर बनने के लिए परीक्षा में बैठी बुजुर्ग महिलाएं। स्रोत-​शिक्षा विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
झज्जर। जिला में रविवार को उल्लास परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में लगभग 200 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 15 वर्ष से लेकर 90 वर्ष तक के 2300 परीक्षार्थियों ने भाग लेकर साक्षरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार, परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले परीक्षार्थियों को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के माध्यम से सर्वे करवाया गया था, जिसके अंतर्गत कुल 2724 परीक्षार्थियों का पंजीकरण किया गया। इन्हें शिक्षित करने के लिए स्वयंसेवक (वालेंटियर) नियुक्त किए गए, जो परिवार एवं पास-पड़ोस से चुने गए थे। इन स्वयंसेवकों ने परीक्षार्थियों को आधारभूत शिक्षा प्रदान की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निरंतर दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन से परीक्षा व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान पूर्ण अनुशासन और सुचारू व्यवस्था का पालन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी राजेश ने मातनहेल उप जिला शिक्षा अधिकारी रितेंद्र ने बेरी, जिला उल्लास समन्वयक कृष्ण कुमार ने झज्जर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यह परीक्षा कुल 150 अंकों की रही, जिसमें 50 अंक या उससे अधिक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी सफल घोषित किए जाएंगे। सफल परीक्षार्थियों को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थियों को बधाई दी और विशेष रूप से उन वरिष्ठ नागरिकों के जज्बे की सराहना की, जिन्होंने उन्नत आयु में भी परीक्षा में भाग लेकर साक्षरता का उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें