साल्हावास। गांव झांसवा में रविवार को सक्षम स्पोर्ट्स सोसाइटी के सदस्य रहे जीतू जाखड़ की तीसरी पुण्यतिथि पर खेल स्टेडियम झांसवा में नेशनल स्टाइल कबड्डी का आयोजन किया गया। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि अनुज जाखड़ पुत्र जीतू जाखड़, ब्लॉक समिति चेयरमैन दीपक झांसवा रहे। कबड्डी टूर्नामेंट में नांदल की टीम विजेता बनी जबकि झांसवा की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के जवान नीतीश जाखड़ ने बताया कि दिन भर कबड्डी टूर्नामेंट के कडे़ मुकाबले देखने को मिले। रोहतक राजीव गांधी स्टेडियम की टीम तीसरे स्थान पर रही है। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि कबड्डी में प्रथम स्थान पर रहने वाली नांदल की टीम को 21,000 रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली झांसवा की टीम को 11,000 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली राजीव गांधी स्टेडियम रोहतक की टीम को 7100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।