फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बालाजी सेवा मंडल का 21वां गुणगान महोत्सव 8 को

Wed, 29 May 2024 05:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। श्री बालाजी सेवा मंडल बहादुरगढ़ द्वारा 8 जून को 21वां गुणगान महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्यातिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे। आनंद अग्रवाल ने बताया कि 8 जून को 21वां गुणगान महोत्सव कार्यक्रम नजफगढ़ रोड स्थित राधा कृष्ण गार्डन में होगा। महोत्सव का शुभारंभ 8 जून को सायं 5:15 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा।
विज्ञापन

महोत्सव में अंजलि द्विवेदी बरेली, प्रदीप आशीर्वाद दिल्ली, साक्षी चोपड़ा दिल्ली अपनी मधुर वाणी से श्री बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम में मंच का संचालन बीडी सिंधी द्वारा किया जाएगा। महोत्सव में रामकृष्ण संकीर्तन परिवार द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ भी किया जाएगा। महोत्सव में भव्य दरबार, अखंड ज्योति, आलौकिक श्रृंगार, फूलों की होली, छप्पन भोग व विशाल भंडारा आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें