बहादुरगढ़। शहर के राजकीय महाविद्यालय का शैक्षणिक गुणवत्ता और पाठ्यक्रम आकलन के लिए शैक्षणिक एवं प्रशासनिक ऑडिट संपन्न हो गया। अध्यक्षता प्रोफेसर युद्धवीर सिंह, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक द्वारा डीन एकेडमिक अफेयर के प्रतिनिधि के रूप में की।
इसमें प्रशासनिक विशेषज्ञ के रूप में वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ की प्रिंसिपल डॉ. रजवंती शर्मा रही। एल्यूमिनी प्रतिनिधि डॉ. चंद्रशेखर रहे. औद्योगिक विशेषज्ञ के रूप में गजेंद्र सिंह शामिल हुए। महाविद्यालय की प्रिंसिपल सुमन हुड्डा व आइक्यूएसी संयोजक डॉ. राजीव दहिया और उनकी टीम के सदस्य प्रो. अमित छिकारा, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. विकास शौकीन, प्रो. मीनाक्षी कालरा, अमित कुमार, एनएएसी कोऑर्डिनेटर ने आंतरिक सदस्य की भूमिका निभाई।
ऑडिट टीम ने महाविद्यालय के सभी विभागों, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत ऑडिट टीम ने सभी स्टाफ सदस्यों की सराहना करते हुए संकाय सदस्यों और गैर शिक्षण कर्मचारियों को सुझाव एवं सलाह देते हुए समर्पण भाव के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय में ऑडिट सफलता पूर्ण संपन्न हुआ।