कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, कई ट्रेनें देरी से पहुंची
बहादुरगढ़। इलाके में सर्दी के पहले कोहरेके कारण शुक्रवार को रोहतक-दिल्ली रेल मार्ग पर कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। एक गाड़ी रद्द भी रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
रोहतक की तरफ जाने वाली गाड़ी संख्या 4625 फिरोजपुर इंटर सिटी का निर्धारित समय 7:35 है, वह करीब 1 घंटा देरी से पहुंची। इसी तरह से गाड़ी संख्या 14728 कालिंदी एक्सप्रेस अपने समय 6:40 मिनट से करीब 2 घंटे देरी से बहादुरगढ़ पहुंची। जबकि गाड़ी संख्या 54641 फि रोजपुर पैसेंजर अपने निर्धारित समय 8:15 से करीब एक घंटा लेट ही रही, वही गाड़ी संख्या 12555 गोरखधाम अपने निर्धारित समय 6:55 से करीब ढाई घंटे देरी बहादुरगढ़ पहुंची। बरेली एक्सप्रेस शुक्रवार को रद्द रही। उधर, दिल्ली की तरफ जाने वाली गाड़ी संख्या 14086 सिरसा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 8:22 से करीब 40 मिनट की देरी से चल रही थी। गाड़ियों की लेट लतीफी के कारण सुबह के वक्त नौकरी पेशे वालों और विद्यार्थियों को काफी परेशानी हुई। गाड़ी लेट होने के कारण इन्हें दूसरे वाहनों के जरिये अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
-