फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे विभाग की जमीन पर विकसित होगा लाइन के साथ पार्क : कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। शहर से निकल रही रेलवे लाइन के साथ रेलवे विभाग की ओर से सांखोल सीमा से परनाला तक पार्क विकसित किया जाएगा ताकि शहर के सौंदर्यीकरण के साथ ही स्वच्छता की ओर आगे बढ़ा जा सके। रेलवे विभाग के माध्यम से इस विकास परियोजना को लेकर विधायक नरेश कौशिक ने दिल्ली में मंडल रेल प्रबंधक आरएन सिंह से मुलाकात की और रेलवे से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

विधायक कौशिक ने कहा कि बहादुरगढ़ हलका विकास की ओर उन्मुख हो रहा है और रेलवे के माध्यम से विकास कार्यों को और गति दी जा रही है। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक से हुई बातचीत में रेलवे लाइन के साथ रेलवे विभाग की भूमि का सौंदर्यीकरण करने की बात कही, जिस पर संबंधित अधिकारी की ओर से बहादुरगढ़ शहरी क्षेत्र में रेलवे लाइन के साथ विभाग की भूमि पर पार्क को विकसित करने की सहमति जताई। विधायक ने कहा कि नए पार्क के साथ ही लाइनपार क्षेत्र का रेलवे लाइन के ऊपर से पैदल संचालन के लिए नया फुटओवर ब्रिज भी जल्द बनाया जाएगा और इससे प्लेटफार्म की कनेक्टिविटी के साथ ही शहरी क्षेत्र का लाइनपार से सीधा जुड़ाव होगा। विधायक ने बताया कि नई बस्ती व लालचंद कॉलोनी की रेलवे विभाग की ओर से बंद की गई गलियों को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। जिसमें रेल मंडल प्रबंधक ने पैदल संचालन के लिए कालोनियों की गलियों को खोलने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ क्षेत्र के लोगों को रेलवे विभाग से संबंधित हर संभव सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विभाग सजग है। उन्होंने विधायक की ओर से रखी गई मांगों को पूरा करते हुए विकास में सहभागी बनने का विश्वास दिलाया। विधायक ने कहा कि रेलवे विभाग के सहयोग से भी बहादुरगढ़ हलका विकास कार्यों में निरंतर आगे बढ़ेगा और हलके की जनता की सुख सुविधाओं के लिए वे पुरजोर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें