फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दो टावरों से बैटरी और सैल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली।
गांव गुभाना में दिनदहाड़े मोबाइल टावरों से बैटरी के सैल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार गुभाना गांव में बीएसएनएल टावर पर दोपहर के समय कुछ युवक पहुंचे और सैल को बदलने की बात कहकर टावर से सैल उतार लिए। चोरों ने इस मामले में स्कार्पियों गाड़ी का इस्तेमाल किया। अज्ञात चोरों ने टावर से पांच स्क्रैप बैटरी और कुछ स्लिप बैटरी और सैल उतार लिए। जब चोर गाड़ी में बैटरी के सैल रख रहे थे तो ग्रामीणों को उन पर संदेह हुआ। जब ग्रामीणों ने उनसे बातचीत की तो चोर गाड़ी में बैटरी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उनका पीछा भी किया। लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। इस दौरान चोरों ने गाड़ी का पीछा कर रहे युवकों की बाइक में टक्कर मारने का प्रयास भी किया। वहीं गांव के ही एक अन्य निजी कंपनी के टावर से 27 बैटरी सैल चोरी हो गए। इस वारदात में भी चोरों ने सैल बदलने की बात कहकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। लेकिन यहां से चोर सफलतापूर्वक ढंग से निकलने में कामयाब हो गए। जबकि बीएसएनएल टॉवर पर चोरों पर कुछ संदेह हो गया था। पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार के अनुसार चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें