फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठ मंडी में 206 ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में रेलवे रोड पर काठ मंडी शिव मंदिर में सोमवार को 206 महिलाओं व पुरुषों ने कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवाई। कैंप के दौरान बजरंग दल उत्तर प्रखंड संयोजक प्रवीण भारद्वाज, समाजसेवी अमित उर्फ नंदू, योगाचार्य सतपाल वत्स, पंकज अत्री, हरिओम बराही, अंकित बराही, जतिन बंसल, रोबिन, राजेश गुप्ता, कृष्ण जिंदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाजसेवी अमित ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति को वैक्सीन की डोज जरूर लगवानी चाहिए। इन दिनों सरकार की ओर से लगातार विभिन्न स्थानों पर वैक्सीन की डोज लगाने के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। सोमवार को शिव मंदिर में 18 से 45 वर्ष की आयु के ऊपर के लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें