फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों और आढ़तियों का विवाद सुलझा, लेकिन नहीं आई उठान में तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
अनाज मंडी में शुक्रवार को हुआ ट्रांसपोर्टरों और आढ़तियों का विवाद एसडीएम रोहित यादव की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में निपट गया। विवाद निपटने से ट्रांसपोर्टरों ने हड़ताल शनिवार को खत्म कर दी। लेकिन गेहूं की उठान में तेजी नहीं आई। इसके चलते मंडी में गेहूं रखने की जगह नहीं बची है। आढ़तियों को गेहूं के ढेर ऊंचे करवाने के लिए जेसीबी की सहायता लेनी पड़ रही है। ऐसे में अब किसानों को भी चिंता है कि वे गेहूं को मंडी में आढ़तियों के पास कैसे रखवाए।
केवल 10 हजार क्विंटल का हुआ उठान
शनिवार को हड़ताल खत्म कर ट्रांसपोर्टरों ने मंडी के गेहूं उठान कार्य में जुट गए थे, लेकिन शनिवार को शाम तक केवल 10 हजार क्विंटल गेहूं का ही उठान हो सका। झज्जर अनाज मंडी में अब तक 1,71,840 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें 65,560 क्विंटल गेहूं का ही उठान हुआ है। मंडी में अभी तक एक लाख छह हजार 280 क्विंटल गेहूं रखा हुआ है।
विज्ञापन


मंडियों में खरीद और उठान
मंडी खरीद उठान
आसौदा 3367 402
बहादुरगढ़ 4039 2042
बेरी 20510 6290
छारा 10463 2500
ढाकला 7614 1700
झज्जर 17184 6556
माजरा डी 14671 2565
मातनहेल 6769 1505
कुल 84617 23560
नोट-सभी आंकड़े एमटी में हैं।

उठान में तेजी नहीं आई तो होगी दिक्कत
झज्जर के साथ-साथ जिले की दूसरी मंडियों में भी अगर उठान कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो दिक्कत आ सकती है। क्योंकि जिले भर की मंडियों में उठान कार्य धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में माजरा डी, छारा व बेरी की मंडियों में भी गेहूं काफी बड़े पैमाने पर आया हुआ है। लेकिन उठान नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिले भर की मंडियों में हुई खरीद का केवल 27.84 प्रतिशत ही उठान हुआ है। उठान के मामले में हैफेड 34.53 प्रतिशत के साथ पहले नंबर, हरियाणा वेयर हाउस 31.5 प्रतिशत के उठान के साथ दूसरे, एफसीआई 20.88 प्रतिशत उठाने के साथ तीसरे व फूड एंड सप्लाई 19.47 प्रतिशत के साथ उठान में सबसे पीछे है।

आढ़ती हो रहे परेशान
गेहूं उठान में तेजी नहीं आने के कारण आढ़तियों को बड़ी परेशानी आ रही है। किसान गेहूं लेकर आता है तो मंडी में जगह नहीं मिलती। ऐसे में किसानों का गेहूं कहां रखवाएं, सबसे बड़ी समस्या यही है। ट्रांसपोर्टरों से विवाद तो सुलझ गया है। लेकिन उठान में भी तेजी आने के बाद ही समस्या का हल हो पाएगा।
विज्ञापन

- चांद पहलवान, पूर्व प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन।
वर्जन
आढ़तियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच का विवाद खत्म हो गया है। शनिवार को ट्रांसपोर्टरों ने उठान कार्य शुरू कर दिया है। ट्रांसपोर्टरों को उठान में तेजी लाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मंडी में उठान की दिक्कत जल्द खत्म कर दी जाएगी।
- रोहित यादव, एसडीएम, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें