फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सौ परिवार 27 को कबूलेंगे इस्लाम!

Wed, 23 Mar 2016 01:22 AM IST
jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को नाजायज बताते हुए कुछ लोगों ने कहा कि हिंदू समाज में वे निराश हो चुके हैं और अगले रविवार को गांव छारा में आयोजित एक सभा में हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म ग्रहण करेंगे। बताया जा रहा है कि आयोजकों ने पुलिस अधीक्षक से सभा के मौके पर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


खुद को योगदानी समाज सेवा समिति का संस्थापक बताने वाले मोहिंदर सिंह की बात को मानें तो बुधवार 23 मार्च को गांव छारा में आसपास के कई गांवों के 200 परिवार के युवा इकट्ठे होंगे और रविवार 27 मार्च को गांव की चौधरियान वाली चौपाल में होने वाले धर्म परिवर्तन समारोह की तैयारी के लिए बातचीत करेंगे।

उन्होंने कहा कि समारोह में कई गांवों के 200 से ज्यादा परिवार धर्म परिवर्तन करेंगे। धर्म बदलने की सारी प्रक्रिया मेवात के एक मौलवी के जरिए पूरी कराई जाएगी। मौलवी से बातचीत कर ली गई है और उन्होंने आने के लिए सहमति दे दी है। इस्लाम कबूलने वालों के लिए कुरान की कुछ प्रतियां भी मंगा ली गई हैं।
विज्ञापन


युवाओं को बताया निर्दोष
 योगदानी समाज सेवा समिति का संस्थापक मोहिंदर सिंह ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई कुछ अप्रिय घटनाओं के लिए निर्दोष युवाओं को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और पुलिस ने उनके खिलाफ नाजायज मुकदमे दर्ज कर दिए हैं।

कई निर्दोष युवाओं को उठाकर पुलिस ने जेल में डाल दिया है। सुबूत न होने के बावजूद गांव छारा और आसपास के कई गांवों के लोगों को भी देशद्रोह जैसे मामलों में फंसाया गया है। हिंदू समाज की 35 जातियां अब उनकी अकेली जाति के साथ भाईचारा रखने को तैयार नहीं है। इससे ये युवक व उनके परिजन तनाव में जी रहे हैं। मोहिंदर ने कहा कि इन सभी वजहों से उनका हिंदू धर्म से विश्वास उठ गया है और पुलिस से परेशान करीब 200 परिवार 27 मार्च को धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बन जाएंगे।


 दर्जनों हस्ताक्षरों से युक्त एक पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजकर धर्म परिवर्तन समारोह के लिए सुरक्षा की मांग भी की गई है। मोहिंदर ने बताया कि योगदानी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार धर्म परिवर्तन की इस सारी मुहिम के आयोजक हैं। लेकिन सुनील कुमार से संपर्क करने के लिए दो बार फोन लगाया गया तो लंबी घंटी जाने के बावजूद दोनों पर काट दिया गया।

पुलिस के संज्ञान में मामला
गांव छारा में 27 मार्च को धर्म परिवर्तन समारोह के आयोजन की सूचना मुझे मिली है। जिला उपायुक्त को भी इस संबंध में पत्र मिला है। धर्म परिवर्तन किसी व्यक्ति का निजी मामला होता है। तथापि, इस संबंध में नियमानुसार जो भी जरूरी होगा, कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

-जशनदीप सिंह, एसपी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें