फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डमेडलिस्ट डॉ.उमा प्रधान को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। आर्य समाज मंदिर सभागार में सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसियेशन प्रधान राधेश्याम बीकानेरिया की अध्यक्षता में सम्मान-समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में एमबीबीएस कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. उमा प्रधान पुत्री डॉ. सुशील प्रधान को एसोसिएशन की तरफ से सम्मानित किया गया। डॉ. राजेश शर्मा और पंडित सत्यवीर गौड़ ने भी अपनी संस्थाओं की तरफ से स्मृति चिह्न भेंट किए। डॉ. उमा के पिता डॉ. सुशील प्रधान और माता डॉ. सरिता प्रधान का भी फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम बीकानेरिया, रामप्रताप गुप्ता, श्यामसुंदर चाबा, मेजर गौरी शंकर शर्मा, प्रेम प्रकाश राही, पंडित देवकी नंदन भारद्वाज, पंडित सत्यवीर गौड़, पूर्व बैंक प्रबंधक बलवान सिंह साहू, डॉ. राजेश शर्मा, राजेंद्र कुमार वर्मा, बख्शी सैनी पार्षद, रविंद्र शर्मा, मास्टर सुभाष सोनी, पंडित भोजराज शास्त्री, कृष्ण कुमार अत्री, नरेश नागपाल, उमेश भारद्वाज, गंगाराम मित्तल, प्रेमचंद वर्मा, सीताराम, महाबीर छपारिया, गोपाल कृष्ण, सतीश शर्मा, सत्यनारायण मरहटा, नंदलाल ठुकराल, संजीव मिश्र, महाबीर प्रसाद कौशिक, आजाद सिंह गोदारा, दिनेश शास्त्री, श्यामसुंदर शर्मा, प्रोफेसर जय प्रकाश गुप्ता, हनुमान प्रसाद, जगदीश लाल जुनेजा, प्रोफेसर देवदत्त आर्य, कैप्टन लक्ष्मी नारायण आदि ने गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. उमा प्रधान को आशीर्वाद दिया और सर्वदा नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करने प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें