फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों व शिक्षकों को शिक्षा गौरव अवार्ड से किया सममानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षक शिक्षा गौरव अवार्ड से सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
सावित्री बाई फूले की जयंती पर बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी ने शिक्षा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में मुख्य अतिथि ने मेधावी विद्यार्थी और शिक्षक सम्मानित हुए। कार्यक्रम में भारतीय दलित साहित्य अकादमी हिसार के महासचिव एवं मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र सेरवान, डॉ. सुरेंद्र सिंह हजरस सोसायटी भिवानी, डॉ. धर्मबीर लांगयान असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी एमडीयू रोहतक और प्रदीप प्रोफेसर संस्कृत रीजनल सेंटर रेवाड़ी को शिक्षा गौरव सम्मान देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को वार्ड-16 की अनुसूचित जाति की धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम सावित्री बाई फूले के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षक बलवान, मंजीत, आजाद, विकास और विक्रम को भी सम्मानित किया गया। निकिता, रजनी, निधि, प्रियंका, ज्योति, शकुंतला व नेहा ने कविता पाठ, भाषण व ओजस्वी विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्राध्यापक बलवान ने धन्यवाद ज्ञापित करके समारोह का समापन किया। इस अवसर पर सोसायटी प्रधान सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव बिजेंद्र दहिया व धर्मपाल ग्रोवर समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें