फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 17.5 किलोमीटर लंबी हाइटेंशन तार हुई शिफ्ट, डेढ़ किलोमीटर बाकी

Wed, 04 Dec 2024 01:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में घरों के ऊपर से जाने वाली हाइटेंशन लाइनों को शिफ्ट किया गया है। जिले में कुल 42 लाइनें थी, जिनमें से 39 लाइनों को शिफ्ट किया जा चुका है। अब सिर्फ तीन हाइटेंशन लाइनें बची हैं, जो घरों के ऊपर से जा रही है।
विज्ञापन

जिले में घरों के ऊपर से जाने वाली 11 हजार केवी की हाइटेंशन लाइनों को इसी वर्ष शिफ्ट किया गया है। घरों के ऊपर से हाइटेंशन लाइनें जाने के कारण परिवार के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था और जान गंवाने का डर भी बना रहता है। इसी के चलते बिजली निगम की तरफ से घरों के ऊपर से जाने वाली लाइनों को शिफ्ट गया है। बिजली निगम की तरफ से सितंबर 2023 में इन लाइनों का बजट बनाकर भेजा था। वहीं दिसंबर 2023 में घरों के ऊपर से जाने वाली हाइटेंशन लाइनों का बजट मंजूर भी हो गया था।
जिले में कुल 11 हजार केवी की 42 हाइटेंशन लाइनें थी जिनका बजट मंजूर किया गया था। जनवरी 2024 में घरों के ऊपर से जाने वाली हाइटेंशन लाइनों का हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया था और जून 2024 तक 39 हाइटेंशन लाइनों का हटाया जा चुका है। जिले में अब सिर्फ तीन हाइटेंशन लाइन बची हैं, जो शिफ्ट की जानी है। सभी हाइटेंशन लाइन 11 हजार केवी की है।
विज्ञापन


यह लाइन शिफ्ट होना बाकी
जिले में घरों के ऊपर से जाने वाली अभी 11 हजार केवी की तीन हाइटेंशन लाइनों को शिफ्ट किया जाना है। जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नूना माजरा में एक स्थान पर करीब 700 से 800 मीटर तक हाइटेंशन लाइन को हटाया जाना है। वहीं बुपनियां गांव में दो स्थानों पर करीब 800 से 850 मीटर की हाइटेंशन लाइन को हटाया जाना है। लाइनों को शिफ्ट करने के लिए स्थान नहीं मिलने के कारण अभी तक इन लाइनों को शिफ्ट नहीं किया गया है।

97.97 लाख हुआ मंजूर, 89.33 खर्च
हाइटेंशन लाइनों को हटाने के लिए 97.97 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया था, जिसमें 89.33 लाख रुपये के बजट से घरों के ऊपर से जाने वाली 39 हाइटेंशन लाइनों को हटाया जा चुका है। अभी 8.64 लाख रुपये का बजट बचा हुआ है और जिले में तीन हाइटेंशन लाइनों को अभी शिफ्ट किया जाना है। बची हुई तीनों लाइनों को शिफ्ट करने के लिए स्थान नहीं मिलने के कारण अभी शिफ्ट नहीं किया गया है। जिले में पहले 42 लाइन 17.5 किलोमीटर के क्षेत्र में यह लाइन फैली हुई थी, लेकिन जब इन लाइनों को शिफ्ट किया गया तो इनका क्षेत्र बढ़कर 26.24 किलोमीटर हो गया।


इन गांवों में शिफ्ट की गई लाइनें
कबलाना, खुंगाई, पासहौर, फतेहपुर, सुलौधा, माछरोली, असदपुर खेड़ा, लुहारी, भदानी, एमपी माजरा, बेरी, ग्वालीसन, जहाजगढ़, खातीवास, धौड़, झाड़ली, झांसवा, सिद्दीपुर, इसरहेड़ी, नूना माजरा, दुल्हेड़ा, बुपनिया, दुर्गा काॅलोनी बहादुरगढ़ से घरों के ऊपर से जाने वाली हाइटेंशन लाइनों को हटाया गया है।



जिले में घरों के ऊपर से जाने वाली 11 हजार केवी की 42 हाइटेंशन लाइनों में से 39 लाइनों को शिफ्ट किया जा चुका है। हाइटेंशन लाइनों को शिफ्ट करने के लिए सही स्थान नहीं मिलने के कारण अभी तीन लाइनों को शिफ्ट नहीं किया गया है। -प्रदीप कुमार, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें