फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। गांव छोछी निवासी एक वृद्ध व्यक्ति की हुई हत्या के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए 4 आरोपियों में से एक आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। दो आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटर साइकिलें बरामद की गईं हैं।
सीआईए प्रभारी योगेश हुड्डा ने बताया कि राकेश निवासी गांव छोछी ने शिकायत देते हुए बताया था कि उसके पिता आजाद सिंह अक्सर खेतों की तरफ चक्कर लगाने जाते थे। वह अपने पिता को देखने खेत की तरफ गया था। लेकिन उसके पिताजी कहीं दिखाई नहीं दिए। वापस आते हुए सड़क के किनारे एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। उसने नजदीक जाकर देखा तो उसके पिताजी थे। जिसके सिर पर चोट से खून निकल रहा था। जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सीआईए प्रभारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने 18 व्यक्तियों का नाम लेते हुए उसके पिता की चोट मारकर हत्या करने का शक जाहिर किया था। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में हत्या का मामला दर्ज किया गया। सीआईए टीम ने मामले के तीन आरोपियों को डीघल बाईपास पुल के पास से काबू किया गया।
विज्ञापन


एक आरोपी रिमांड पर
पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास पुत्र भीम सिंह, मंजीत उर्फ टीटू पुत्र भाल सिंह तथा विशाल पुत्र अशोक तीनों निवासी गांव छोछी जिला झज्जर के तौर पर की गई। सीआईए प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में हत्या की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। पकड़े गए उपरोक्त तीनों आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से एक आरोपी विशाल को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। दो आरोपियों विकास तथा मंजीत को अदालत के न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी से बाइक बरामद
सीआईए प्रभारी योगेश हुड्डा ने बताया कि पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए गए आरोपी विशाल पुत्र अशोक से पूछताछ के दौरान वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को उसकी निशानदेही पर बरामद किया गया। सीआईए की टीम द्वारा मामले के चौथे आरोपी को दुजाना चौक से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आशीष पुत्र नफे सिंह निवासी गांव कंसाला जिला रोहतक के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी आशीष के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दूसरी मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए गए आरोपी विशाल तथा शुक्रवार की देर शाम को पकड़े गए आरोपी आशीष को अदालत झज्जर में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें