फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल के प्रति भाजपा सरकार नहीं गंभीर: राव बहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
एसवाईएल के लिए गंभीर नहीं भाजपा सरकार : राव बहादुर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
खेल रत्न प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गोवंश को हरा चारा खिलाया। इस दौरान पूर्व विधायक एवं दादरी जिला प्रभारी राव बहादुर सिंह व पार्टी जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, विजय प्रकाश चीफ, महेंद्र शास्त्री, नगर परिषद वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण, युवा जिलाध्यक्ष नितिन जांघु ने उनके लिए लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पार्टी नेताओं ने सात मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में आयोजित रैली के लिए जनसंपर्क चलाया।
विज्ञापन

राव बहादुर सिंह ने गांव ढाणी फौगाट, पातुवास, महराणा, चिडिय़ा, नौसवा आदि गांव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के किसान पानी के लिए तरस रहे हैं जबकि न्यायालय की तरफ से हरियाणा के पक्ष में फैसला आने के बाद भाजपा सरकार एसवाईएल के लिए गंभीर नहीं है। इस अवसर पर अधिवक्ता दरियाव सिंह, डॉ. विजय सांगवान मंदोला, राजेश सांगवान झोझू, धर्मराज फौगाट, अनिल मकड़ानी, दिनेश शास्त्री, विनोद मोड़ी, रामअवतार बाढड़ा, भूप सिंह मांढी, राकेश दुधवा, योगेश इमलोटा, बबलू चौधरी, आनंद, विकास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें