फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिवसीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को दी प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सिविल अस्पताल में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एवं उपायुक्त विजय कुमार सिदप्पा के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को घायलों व रोगियों की प्राथमिक चिकित्सा सेवा, रक्तदान, स्काउट सेवा आदि का प्रशिक्षण दिया और उनको समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चम्मच दौड़ में रावमावि दादरी के छात्र दीपक ने प्रथम, प्रिंस ने द्वितीय और योगेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में राकवमावि दादरी की छात्रा सुशीला पहले, कीर्ति दूसरे एवं सोनिका तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में कीर्ति प्रथम, परमजीत द्वितीय व धीरज ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा शिविर में म्यूजिकल चेयर दौड़ भी करवाई गई, जिसमें अंजलि ने पहला, मोनिका ने दूसरा और बाबू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में कीर्ति प्रथम एवं हर्षित को द्वितीय घोषित किया गया। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को विशिष्ट अतिथि डॉ. एमके जैन व सेवानिवृत्त शिक्षक भीमसेन भारद्वाज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जूनियर रेडक्रास प्रशिक्षण शिविर में रेडक्रॉस सचिव अश्विनी कुमार ने बच्चों को बताया कि जिला स्तर पर स्थापित रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियां मानव सेवा से ओतप्रोत होती हैं। प्रशिक्षक प्रेमप्रकाश ने बताया कि रोगी व घायलों की चिकित्सा सेवा किस प्रकार से की जाती है। इस अवसर पर अजय कुमार, श्रीकांत शर्मा, राजकुमार कलकल, नीलम नेहरा, उत्तम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें