फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने धरना स्थल पर सरकार व प्रशासन का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चरखी दादरी। रामनगर के समीप धरने पर बैठे किसानों ने काली होली मनाई। सरकार व प्रशासन का पुतला जलाया फूंका। किसानों ने अब दो दिन बाद ही अपना कोई अगला निर्णय लिए जाने की बात कही है। धरने में लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे। एनएच 152-डी के तहत अधिग्रहीत जमीन मामले में किसान थ्री- जी अवार्ड राशि रद्द करने की मांग को लेकर 26 फरवरी से लगातार धरने पर बैठे हैं। किसान लगातार धरने पर डटे हैं। गत सोमवार को प्रदेश भर से करीब 32 खापों से आए प्रतिनिधियों ने अपना समर्थन दिए जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

बुधवार को किसानों ने काली होली मनाई। गांवों से लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे और हाथों में काले झंडे लिए थे। धरना स्थल पर किसानों ने रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में सरकार व प्रशासन का पुतला जलाया गया। किसान सेवा संघ संयोजक विनोद मौड़ी ने कहा कि जब तक थ्री- जी अवार्ड राशि को रद्द नहीं कर दिया जाता किसानों का धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग उचित है। उन्होंने कहा कि सरकार जमीन अधिग्रहण पर जो मुआवजा राशि देने की बात कह रही है वह 20 साल पुराने कलेक्टर रेट पर आधारित है आज जमीन के दाम आसमान छू रहे हैं। किसानों को प्रति एकड़ दो करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए। विनोद मौड़ी ने बताया कि किसानों ने काली होली मनाकर अपना रोष जताया है। एनएच 152-डी से प्रभावित गांवों के लोगों ने इस बार काली होली मनाई है। वीरवार को फाग भी नहीं खेला जाएगा। धरने में शामिल होने वालों में रामफल नरेंद्र, रामनिवास,, उदयवीर, कविंद्र, नसीब, सोनू, अनिल, लीलाराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें